AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026: 2551 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026: 2551 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर के 2551 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां विभिन्न एम्स एवं केंद्रीय चिकित्सा संस्थानों में की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

आवेदन शुल्क : 3000 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस के लिए 2400 रुपये और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 16 मार्च 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.aiimsexams.ac.in

हेल्पलाइन नंबर : 1800117898

नर्सिंग ऑफिसर, कुल पद : 2551 (अनारक्षित-1113)

(एम्स/चिकित्सा संस्थान के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●एम्स रायबरेली पद : 85 (अनारक्षित-40)

●एम्स देवघर पद : 104 (अनारक्षित-47)

●एम्स गोरखपुर पद : 203 (अनारक्षित-91)

●एम्स नई दिल्ली पद : 282 (अनारक्षित-98)

●एम्स पटना पद : 168 (अनारक्षित-66)

●एम्स बठिंडा पद : 72 (अनारक्षित-37)

●एम्स भोपाल पद : 76 (अनारक्षित-49)

●एम्स भुवनेश्वर पद : 55 (अनारक्षित-31)

एम्स गुवाहाटी पद : 78 (अनारक्षित-27)

●एम्स कल्याणी पद : 205 (अनारक्षित-137)

●एम्स मंगलगिरि पद : 88 (अनारक्षित-30)

●एम्स नागपुर पद : 56 (अनारक्षित-26)

●एम्स ऋषिकेश पद : 64 (अनारक्षित-30)

●एम्स रायपुर पद : 43 (अनारक्षित-19)

●एम्स विजयपुर (जम्मू) पद : 54 (अनारक्षित-17)

●एम्स मदुरै पद : 30 (अनारक्षित-14)

●सीएपीएफआईएमएस पद : 32 (अनारक्षित-16)

●राष्ट्रीय क्षय एवं श्वसन रोग संस्थान पद:05(अना.-02)

●अखिल भारतीय भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास संस्थान मुंबई पद : 01 (अनारक्षित-00)

●केंद्रीय मनोरोग संस्थान, रांची पद : 13 (अना.-03)

●जवाहर लाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुड्डुचेरी पद : 88 (अनारक्षित-31)

●जवाहर लाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान यनम पद : 07 (अनारक्षित-04)

●जवाहर लाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान कारईकाल पद : 383 (अनारक्षित-148)

●सफदरजंग हॉस्पिटल नई दिल्ली पद : 140 (अना.-58)

●कर्मचारी राज्य बीमा निगम दिल्ली पद : 219 (अना.-92)

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग / बीएससी नर्सिंग/ बीएससी (पोस्ट-सर्टिफिकेट) / पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री हो। या

●12वीं पास हो। जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा हो। साथ ही 50 बिस्तर वाले अस्पताल में दो वर्ष का कार्यानुभव हो।

●स्टेट/इंडियन नर्सिंग काउंसिल के साथ नर्स एंड मिडवाइफ के रूप में रजिस्टर्ड हो।

वेतनमान : 44,900 से 1,42,400 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 16 मार्च 2026 को आधार मानकर होगी।

● अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

● ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

● प्रारंभिक परीक्षा क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी। अंतिम मेरिट सूची में प्रारंभिक परीक्षा के अंक नहीं जोड़े जाएंगे।

एम्स एवं अन्य संस्थानों/निकायों की वेबसाइट

बठिंडा : www.aiimsbathinda.edu.in

भोपाल : www.aiimsbhopal.edu.in

भुवनेश्वर : www.aiimsbhubaneswar.edu.in

देवघर : www.aiimsdeoghar.edu.in

गोरखपुर : www.aiimsgorakhpur.edu.in

गुवाहाटी : www.aiimsguwahati.ac.in

कल्याणी : www.aiimskalyani.edu.in

मंगलगिरि : www.aiimsmangalagiri.edu.in

नागपुर : www.aiimsnagpur.edu.in

नई दिल्ली : www.aiims.edu

पटना : www.aiimspatna.edu.in

रायबरेली : www.aiimsrbl.edu.in

रायपुर : www.aiimsraipur.edu.in

राजकोट : www.aiimsrajkot.edu.in

ऋषिकेश : www.aiimsrishikesh.edu.in

विजयपुर : www.aiimsjammu.edu.in

मदुरै : https://aiimsmadurai.edu.in

आवेदन शुल्क

● सामान्य/ ओबीसी वर्ग के लिए 3000 रुपये, एससी/ एसटी वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए 2400 रुपये और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

● शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

● परीक्षा में शामिल होने वाले एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क परिणाम घोषित होने के बाद खाते में वापस कर दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

● अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली की वेबसाइट (https://www.aiimsexams.ac.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Recruitment’ विकल्प पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test (NORCET) विकल्प पर क्लिक करें।

● नए वाले पेज पर भर्ती से संबंधित चार नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से सबसे ऊपर Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test (NORCET-10) के आगे व्यू डिटेल्स पर क्लिक करें।

● अगले पेज पर एडवर्टाइजमेंट विकल्प पर क्लिक करें। नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ डानलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

● आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और क्रिएट अ न्यू अकाउंट्स विकल्प पर क्लिक करें।

● नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें नाम, ईमेल पता और मोबाइल दर्ज करें। फिर ओपीटी जेनरेट करें। आपके ईमेल और मोबाइल नंबर, दोनों पर ओपीटी आएगा। दोनों को दर्ज कर इन्हें सत्यापित करें। आपके ईमेल पर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।

● पिछले पेज पर वापस आएं और लॉगइन टू अप्लाई विकल्प पर क्लिक करें। अगले पेज पर कंडिडेट आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगइन करें।

● नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। इसमें मांगी गई जानकारी को सावधानीपूर्वक भर लें। अपनी फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए शैक्षणिक दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

● निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें।

●आवेदन पत्र का एक प्रिंट निकाल कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न 1: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के लिए कुल कितने पद निकले हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2551 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ये पद विभिन्न एम्स और केंद्रीय चिकित्सा संस्थानों में भरे जाएंगे।

प्रश्न 2: आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

प्रश्न 3: आवेदन कहाँ से करना होगा?
उम्मीदवारों को आवेदन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

प्रश्न 4: आवेदन शुल्क कितना है?

  • सामान्य/ओबीसी वर्ग: 3000 रुपये
  • एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस: 2400 रुपये
  • दिव्यांग अभ्यर्थी: कोई शुल्क नहीं
    शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले एससी/एसटी उम्मीदवारों को शुल्क बाद में वापस कर दिया जाएगा।

प्रश्न 5: शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?
अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स/पोस्ट-बेसिक सहित) की डिग्री होनी चाहिए।
या
12वीं के बाद जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा और 50 बिस्तर वाले अस्पताल में दो वर्ष का अनुभव आवश्यक है। साथ ही, स्टेट/इंडियन नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य है।

प्रश्न 6: आयु सीमा क्या है?
न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष (16 मार्च 2026 को आधार मानकर)।
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

प्रश्न 7: चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी, इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।

प्रश्न 8: वेतनमान कितना मिलेगा?
चयनित अभ्यर्थियों को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा, जो सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्तों सहित होगा।

प्रश्न 9: किन-किन संस्थानों में नियुक्ति होगी?
भर्ती विभिन्न एम्स जैसे एम्स नई दिल्ली, एम्स गोरखपुर, एम्स पटना, एम्स भोपाल, एम्स रायबरेली सहित अन्य केंद्रीय चिकित्सा संस्थानों में की जाएगी।

प्रश्न 10: आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सही और दस्तावेज प्रमाणित होने चाहिए। फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाणपत्र निर्धारित प्रारूप में ही अपलोड करें। अंतिम सबमिशन से पहले फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांच लें।

Flipp India संदेश

एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। इतने बड़े स्तर पर निकली यह भर्ती न केवल स्थिर सरकारी नौकरी प्रदान करती है, बल्कि बेहतर वेतनमान और प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने का मौका भी देती है।

यदि आप निर्धारित योग्यता और आयु सीमा को पूरा करते हैं, तो बिना देर किए समय सीमा से पहले आवेदन अवश्य करें। सही तैयारी, सटीक जानकारी और समय पर आवेदन ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने और अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का यह बेहतरीन मौका है — इसे हाथ से जाने न दें।

Also Read :- SBI SCO Recruitment 2026: 116 पदों पर भर्ती, 15 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *