वायुसेना ने ‘अग्निवीर वायु’ की बंपर भर्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां बैच 01/2027 के तहत की जाएंगी। अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे। ये भर्ती चार वर्ष के लिए की जाएगी और चयन 12वीं में पढ़े गए विषयों के अनुसार किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 03 मार्च 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि बढ़कर 10 मार्च 2026 हो गई है। पहले यह तिथि 01 फरवरी 2026 थी।
●आवेदन शुल्क : 550 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
●ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 10 मार्च 2026
●ऑनलाइन परीक्षा की तिथि : 30 मार्च/ 31 मार्च 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://iafrecruitment.edcil.co.in
●फोन नंबर : 011-25694209/ 2569960
योग्यता (विज्ञान विषय के अनुसार)
●न्यूनतम 50% अंकों के साथ गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों से 12वीं की परीक्षा पास की हो। अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50% अंक होना चाहिए। या
●न्यूनतम 50% अंकों के साथ मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/आईटी/ इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी /ऑटोमोबाइलमें तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया हो।
●डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी एक विषय के तौर पर पढ़ा हो और इसमें 50% अंक प्राप्त हो। अगर अभ्यर्थी ने डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी का एक विषय के तौर पर अध्ययन नहीं किया है तो दसवीं स्तर पर अंग्रेजी में 50% अंक प्राप्त हों। या
● न्यूनतम 50% अंकों के साथ दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स किया हो। 10वीं/12वीं में इंग्लिश विषय में 50% अंक हों।
योग्यता (अन्य विषयों के अनुसार)
● न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय से 12वीं पास हों। इस स्तर पर अंग्रेजी विषय में 50% अंक प्राप्त हों। या
● न्यूनतम 50% अंकों के साथ दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स किया हो। 10वीं/12वीं में अंग्रेजी विषय में 50% अंक हों।
वेतन भत्ते और अन्य सुविधाएं
●पहले वर्ष : 30 हजार रुपये प्रति माह।
●दूसरे वर्ष : 33000 रुपये प्रति माह।
●तीसरे वर्ष : 36500 रुपये प्रति माह।
●आखिरी वर्ष : 40000 रुपये प्रति माह।
● रिस्क एवं हार्डशिप, राशन, ड्रेस और यात्रा भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ता अलाउंस और मिलिट्री सर्विस पे नहीं मिलेगा।
बीमा : अग्निवीरों को 48 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा।
छुट्टी : प्रत्येक वर्ष 30 दिन की छुट्टी मिलेगी। बीमार होने की स्थिति में डॉक्टर की सलाह के अनुसार छुट्टी भी मिलेगी।
चार वर्ष की सेवा के बाद ये मिलेगा
● सेवा निधि फंड : अग्निवीर को चार वर्ष बाद सेवा से मुक्त होने पर 10.4 लाख रुपये और इस पर ब्याज मिलेगा। इसमें 5.2 लाख रुपये अग्निवीर के कॉर्प्स फंड के होंगे और इतनी ही धनराशि सरकार देगी।
● कौशल प्रमाण पत्र : चार वर्ष की सेवा के बाद कौशल प्रमाण पत्र भी मिलेगा।
आयु सीमा
● अभ्यर्थी का जन्म 01 जनवरी 2005 और 01 जुलाई 2009 के बीच हुआ हो। आयु गणना में दोनों तिथियां शामिल होंगी।
● अगर अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया पास कर लेता है तो नामांकन की तारीख को अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
● योग्य उम्मीदवारों का चयन के तीन चरण आयोजित होंगे। पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा होगी। दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा और अडेप्टेबिलिटी टेस्ट-1 और 2 देना होगा। तीसरे चरण में चिकित्सा परीक्षण होगा।
● जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा पास कर लेंगे, उनके प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा। इस दिन मांगे गए सभी दस्तावेजों/ प्रमाणपत्रों की मूल प्रति लेकर जाना होगा।
न्यूनतम शारीरिक मानदंड
● कद : पुरुष-152 सेंटीमीटर, महिला – 152 सेंटीमीटर
● सीना (पुरुष) : 77 सेंटीमीटर (पांच सेमी का फुलाव हो)
● वजन : कद और आयु के सही अनुपात में।
● सुनने की क्षमता : छह मीटर की दूरी से प्रत्येक कान से तेज आवाज स्पष्ट सुनाई देती हो।
● दृष्टि क्षमता : 6/12 से 6/6,कॉर्नियल सर्जरी न करवाई हो
● टैटू : शरीर के किसी हिस्से पर स्थायी टैटू मान्य नहीं होगा। हालांकि कोहनी से लेकर हथेली के बीच अंदर की ओर तथा हथेली के पीछे बने टैटू कुछ मामलों में स्वीकार्य होंगे।
जरूरी सूचनाएं
● अग्निवीर वायु एक अलग रैंक होगी। ये वर्तमान में मौजूद किसी भी रैंक से पूरी तरह से अलग होगी।
● भर्ती होने वाले वायु सैनिकों को चार वर्ष पूरा करने से पहले सेना छोड़ने की इजाजत नहीं होगी।
आवेदन शुल्क
● 550 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जिसका लिंक आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होगा।
आवेदन प्रक्रिया
● भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट (https://iafrecruitment.edcil.co.in) पर लॉगइन करें। अब JOIN AS के नीचे Agniveervayu पर क्लिक करें।
● होमपेज पर Announcement टैब पर क्लिक करें। इससे नई विंडो खुल जाएगी, जिसमें Corrigendum For Age Extension Upto 22 Years For AGNIVEERVAYU INTAKE 01/2027. Registrations will re opened from 03 March 2026 to 10 March 2026. नोटिफिकेशन के आगे Click Here पर क्लिक करें।
● नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।
● पिछले पेज पर वापस आएं और News सेक्शन के नीचेOnline Registration For AGNIVEERVAYU INTAKE 01/ 2027 commencing at 1100 Hr on 03 March 2026 and will close at 2300 Hr on 10 March 2026 के आगे [CLICK HERE] पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर Not Yet Registered? Register Here के नीचे Sign Up पर क्लिक करें। अगले पेज पर Register के आगे Click here पर क्लिक करें।
● नये पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें नाम, मोबाइल और ईमेल आईडी दर्जकर जेनरेट ओपीटी पर क्लिक करें। आपके ईमेल और मोबाइल नंबर पर ओपीटी आएगा। दोनों को दर्ज कर इन्हें सत्यापित करें।
● अब घोषणा पत्र के नीचे I Agree पर टिक लगा दें और कैप्चा भरकर रिवेरीफाई पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?
अग्निवीर वायु बैच 01/2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 03 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
2. अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन पूरा कर लें।
3. अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जा सकता है।
4. अग्निवीर वायु भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ 12वीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। इसके अलावा संबंधित इंजीनियरिंग डिप्लोमा या वोकेशनल कोर्स वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते अंग्रेजी में न्यूनतम 50% अंक हों।
5. अग्निवीर वायु भर्ती में आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार का जन्म 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। चयन के बाद नामांकन के समय अधिकतम आयु 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
6. अग्निवीर वायु भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है?
इस भर्ती में चयन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा होगी, दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण और अडेप्टेबिलिटी टेस्ट होंगे, जबकि अंतिम चरण में मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
7. अग्निवीर वायु को कितनी सैलरी मिलेगी?
अग्निवीरों को पहले वर्ष 30,000 रुपये, दूसरे वर्ष 33,000 रुपये, तीसरे वर्ष 36,500 रुपये और चौथे वर्ष 40,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
8. चार साल की सेवा पूरी होने के बाद अग्निवीर को क्या लाभ मिलेगा?
चार वर्ष की सेवा पूरी होने पर अग्निवीर को लगभग 10.4 लाख रुपये की सेवा निधि, ब्याज सहित दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें कौशल प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
Flipp India संदेश
अग्निवीर वायु भर्ती 2026 युवाओं के लिए भारतीय वायुसेना में सेवा करने का एक शानदार अवसर है। इस योजना के माध्यम से देश के युवा न केवल राष्ट्र सेवा का मौका पा सकते हैं, बल्कि चार साल की सेवा के दौरान उन्हें अच्छा वेतन, प्रशिक्षण और कई सुविधाएं भी मिलती हैं।
यदि आप भी भारतीय वायुसेना में करियर बनाना चाहते हैं, तो निर्धारित योग्यता और आयु सीमा की जांच करके समय रहते आवेदन जरूर करें। सही तैयारी और मेहनत के साथ आप इस प्रतिष्ठित सेवा का हिस्सा बन सकते हैं और अपने भविष्य को मजबूत बना सकते हैं।
Also Read :- Bihar Police Constable Bharti 2026: 83 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन



