DSSSB Recruitment 2026: 911 पदों पर भर्ती, लीगल असिस्टेंट, JE, AE और ASO के लिए आवेदन शुरू

DSSSB Recruitment 2026: 911 पदों पर भर्ती, लीगल असिस्टेंट, JE, AE और ASO के लिए आवेदन शुरू

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट सिविल इंजीनियर, जूनियर सिविल इंजीनियर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के कुल 911 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां राज्य के विभिन्न विभागों में की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 है।

आवेदन शुल्क : 100 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 25 मार्च 2026

आधिकारिक वेबसाइट: www.dsssb.delhi.gov.in, https://dsssbonline.nic.in

लीगल असिस्टेंट, पद : 10 (अनारक्षित-06)

(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति पद : 05

योग्यता : एलएलबी की डिग्री हो। तीन वर्ष का कार्यानुभव हो। या सरकारी विभाग में विधि कार्य में एक वर्ष का अनुभव हो।

वेतनमान : 34,400 से 1,12,400 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष से कम हो।

●विधि, न्याय और विधायी मामले पद : 02

योग्यता : एलएलबी की डिग्री हो। लीगल प्रैक्टिशनर के रूप में दो वर्ष का कार्यानुभव हो। या सरकारी विभाग में कानूनी कार्य संभालने का एक वर्ष का अनुभव हो।

वेतनमान : 34,400 से 1,12,400 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष से कम हो।

●दिल्ली परिवहन निगम पद : 01

योग्यता : एलएलबी की डिग्री हो। अधिवक्ता के साथ कार्य करने का एक वर्ष का अनुभव हो। बार काउंसिल में रजिस्टर्ड हो।

वेतनमान : 34,400 से 1,12,400 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष से कम हो।

●दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड पद : 02

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से एलएलबी की डिग्री हो। बार में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 44,900 से 1,42,400 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष से कम हो।

असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) , पद : 33 (अना.-14)

(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●दिल्ली जल बोर्ड पद : 32

योग्यता : सिविल इंजीनियिरंग में बीई/ बीटेक की डिग्री हो।

वेतनमान : 44,900 से 1,42,400 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष से कम हो।

●दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड पद : 01

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से सिविल इंजीनियिरंग में बीई/ बीटेक की डिग्री हो।

वेतनमान : 44,900 से 1,42,400 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 32 वर्ष से कम हो।

जूनियर इंजीनियर (सिविल) , पद : 281 (अना.-130)

(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●दिल्ली जल बोर्ड पद : 180

योग्यता : सिविल इंजीनियिरंग में बीई/ बीटेक की डिग्री हो। या तीन वर्षीय डिप्लोमा के साथ न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 34,400 से 1,12,400 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष से कम हो।

●नई दिल्ली नगरपालिका परिषद पद : 101

योग्यता : सिविल इंजीनियिरंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा हो।

वेतनमान : 34,400 से 1,12,400 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 32 वर्ष से कम हो।

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, पद : 587

(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●सेवा विभाग पद : 576

●दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति पद : 03

●दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड पद : 08

योग्यता : स्नातक की डिग्री हो।

वेतनमान : 34,400 से 1,12,400 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष से कम हो।

आयु सीमा में छूट

●अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

●आयु सीमा की गणना 25 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

●प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवार का चयन होगा।

आवेदन शुल्क

●100 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। शुल्क का भुगतान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ई-पे से ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

●दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (dsssb.delhi.gov.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर Notifications सेक्शन के नीचे व्यू ऑल पर क्लिक करें।

●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से VACANCY NOTICE / ADVERTISEMENT NO. 01/2026 COMBINED EXAMINATIONS, 2026 FOR THE POST OF LEGAL ASSISTANT , ASSISTANT ENGINEER (CIVIL) , JUNIOR ENGINEER (CIVIL) & GRADE – II (GNCTDSS) / ASSISTANT SECTION OFFICER नोटिफिकेशन के आगे View पर क्लिक करें।

●अगले पर नोटिफिकेशन के आगे Download पर क्लिक करें। नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब इसे अच्छी तरह पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

●उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए इस वेबसाइट (https://dsssbonline.nic.in) पर जाएं। होमपेज पर दायीं ओर ‘क्लिक फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें।

●नये पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पासवर्ड आदि मांगी गई जानकारी दर्ज करें। अंत में सब्मिट बटन पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

●पिछले पेज पर वापस जाएं। यहां ‘क्लिक टू साइन इन’ विकल्प पर क्लिक करें।

●अब जन्मतिथि, रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और कैप्चा भरकर साइनइन पर क्लिक करें।

●नये पेज पर आवेदन-पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी जानकारियां एक-एक कर दर्ज कर दें। अब फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

●निर्देशानुसार शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

1. DSSSB भर्ती 2026 के लिए कुल कितने पदों पर आवेदन मांगे गए हैं?
इस भर्ती के माध्यम से लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल) और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर समेत कुल 911 पदों को भरा जाएगा।

2. DSSSB भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 25 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

3. DSSSB भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं SC/ST वर्ग, महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

4. DSSSB भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

5. इस भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

6. असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) की डिग्री होना आवश्यक है।

7. इंजीनियरिंग पदों के लिए क्या योग्यता मांगी गई है?
असिस्टेंट इंजीनियर के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री जरूरी है, जबकि जूनियर इंजीनियर पद के लिए डिप्लोमा या बीई/बीटेक के साथ निर्धारित अनुभव मांगा गया है।

8. DSSSB भर्ती में आयु सीमा कितनी निर्धारित की गई है?
अधिकांश पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Flipp India संदेश

कुल मिलाकर DSSSB भर्ती 2026 सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। खासतौर पर कानून, इंजीनियरिंग और स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए विभिन्न विभागों में अच्छी संख्या में पद उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा कर दें। सही जानकारी और समय पर तैयारी के साथ यह भर्ती उम्मीदवारों को दिल्ली सरकार के विभागों में एक स्थिर और सम्मानजनक करियर बनाने का मौका दे सकती है।

Also Read :- BSNL भर्ती 2026: सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के 120 पद, 50,500 तक सैलरी, 7 मार्च तक करें आवेदन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *