सैनिक स्कूल झांसी भर्ती 2026: TGT और PGT पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

सैनिक स्कूल झांसी भर्ती 2026: TGT और PGT पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

सैनिक स्कूल झांसी भर्ती 2026: सैनिक स्कूल झांसी ने टीजीटी और पीजीटी के पांच पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। पीजीटी की भर्ती नियमित तौर पर होगी। वहीं, टीजीटी की भर्ती अनुबंध के आधार पर एक साल के लिए और टीजीटी सामाजिक विज्ञान की भर्ती अस्थायी तौर पर 179 दिनों के लिए की जाएगी। योग्य उम्मीदवार इन पदों पर डाक के माध्यम से आवेदन पत्र भेज सकते हैं। आवेदन पत्र स्वीकार करने की अंतिम तिथि 06 मार्च 2026 है।

पीजीटी (गणित), पद : 01

योग्यता : 50% अंकों के साथ गणित में स्नातकोत्तर की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो। उम्मीदवार ने स्नातक स्तर पर भी संबंधित विषय पढ़ा हो। साथ ही 50% अंकों के साथ बीएड डिग्री या तीन वर्षीय एकीकृत बीएड-एमएड डिग्री हो।

वेतनमान : 47,600 रुपये + डीए और अन्य भत्ते।

आयु सीमा : न्यूनतम 21 और अधितक 40 वर्ष से कम हो।

टीजीटी, कुल पद : 04

(विषय के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●अंग्रेजी पद : 01

●हिंदी पद : 01

●जीव विज्ञान पद : 01

●सामाजिक विज्ञान पद : 01

योग्यता : संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री हो। स्नातक स्तर पर संबंधित विषय को कम से कम 3 साल या 6 सेमेस्टर तक एक मुख्य/वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ा हो। 50% अंकों के साथ बीएड डिग्री हो। सीटेट (पेपर-II) में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

वेतनमान : 70,942 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 21 और अधितक 35 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 6 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

●लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/ क्लास प्रदर्शन और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

आवेदन शुल्क

●सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपये और एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये देय है।

● भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा। डिमांड ड्राफ्ट प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल झांसी के पक्ष में देय होगा।

आवेदन प्रक्रिया

●सबसे पहले सैनिक स्कूल झांसी की आधिकारिक वेबसाइट www.sainikschooljhansi.com/ पर जाएं।

●होमपेज पर सबसे ऊपर Recruitments पर क्लिक करें।

●यहां पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन खुलकर आ जाएंगी। इनमें से RECRUITMENT FOR ACADEMIC POSTS ON REGULAR, CONTRACT AND TEMPORARY BASIS Last Date: 06-03-2026 के सामने View Pdf पर क्लिक करें।

●नये पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।

●नोटिफकेशन के नीचे ही आवेदन पत्र का प्रारूप दिया गया है। इसका ए-4 साइज के पेपर पर प्रिंट निकाल लें।

●आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि समेत मांगी गई अन्य जानकारियों को एक-एक भर लें।

●आवेदन पत्र में रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ निर्धारित स्थान पर चिपका दें और नीचे अपने हस्ताक्षर कर दें।

●अब आवेदन पत्र को दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी और डिमांड ड्राफ्ट के साथ एक लिफाफे में भरकर तय पते पर रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट से भेज दें।

●लिफाफे के ऊपर जिस पद के आवेदन कर रहे हैं उसका नाम अवश्य लिखें।

यहां भेजें आवेदन

●प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल झांसी, गांव – शंकरगढ़, पोस्ट – भगवंतपुरा, जिला – झांसी, उत्तर प्रदेश – 284127

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. सैनिक स्कूल झांसी में किन पदों पर भर्ती निकली है?
सैनिक स्कूल झांसी ने पीजीटी (गणित) और टीजीटी (अंग्रेजी, हिंदी, जीव विज्ञान और सामाजिक विज्ञान) के कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

2. सैनिक स्कूल झांसी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इन पदों के लिए आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 06 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

3. क्या इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है?
नहीं, इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया रखी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ डाक (स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट) के माध्यम से भेजना होगा।

4. पीजीटी (गणित) पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?
उम्मीदवार के पास गणित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री और बीएड या एकीकृत बीएड-एमएड डिग्री होना आवश्यक है।

5. टीजीटी पदों के लिए क्या योग्यता निर्धारित की गई है?
टीजीटी पद के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री, बीएड तथा सीटेट (पेपर-II) में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

6. इस भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/क्लास डेमो और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

7. आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

  • सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये
  • एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये
    यह शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा।

8. आवेदन पत्र किस पते पर भेजना होगा?
भरे हुए आवेदन पत्र को प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल झांसी, गांव- शंकरगढ़, पोस्ट- भगवंतपुरा, जिला- झांसी, उत्तर प्रदेश – 284127 के पते पर भेजना होगा।

Flipp India संदेश

यदि आप शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो सैनिक स्कूल झांसी में निकली यह भर्ती एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है। खास बात यह है कि पीजीटी और टीजीटी जैसे पदों पर योग्य उम्मीदवारों को अच्छे वेतन के साथ प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का मौका मिलेगा।

हालांकि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़कर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ समय से पहले आवेदन भेज दें। अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण आवेदन में किसी भी तरह की गलती या देरी से बचना जरूरी है।

कुल मिलाकर, योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने का एक सुनहरा मौका है, जिसे बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।

Also Read :- DSSSB Recruitment 2026: 911 पदों पर भर्ती, लीगल असिस्टेंट, JE, AE और ASO के लिए आवेदन शुरू

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *