Bihar Police Constable Bharti 2026: 83 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

Bihar Police Constable Bharti 2026: 83 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

Bihar Police Constable Bharti 2026: केंद्रीय चयन पर्षद (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस में सिपाही के 83 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। सभी प्रकार के आरक्षण का लाभ बिहार राज्य के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मार्च 2026 है।

विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

आवेदन शुल्क : 100 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 05 मार्च 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://csbc.bihar.gov.in

ईमेल आईडी : csbchelpdesk@gmail.com

सिपाही, कुल पद : 83 (अनारक्षित-34)

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं पास हो।

वेतनमान : 21,700 से 69,100 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 25 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 को आधार मानकर होगी।

● अधिकतम आयु सीमा में बिहार के बीसी/ ईबीसी वर्ग को दो वर्ष, महिलाओं को तीन वर्ष और एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

● लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर चयन किया जाएगा।

परीक्षा का प्रारूप

● लिखित परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

● प्रथम प्रश्न पत्र 100 अंक का होगा, जिसमें तार्किक एवं विश्लेष्णात्मक योग्यता से 50 प्रश्न, अंग्रेजी भाषा से 30 और हिंदी भाषा से 20 प्रश्न होंगे।

● परीक्षा अवधि 90 मिनट की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।

● दूसरा प्रश्न पत्र 100 अंक का होगा, जिसमें जीएस से 50 प्रश्न, गणित से 30, बिहार सामान्य ज्ञान से 20 प्रश्न होंगे।

● परीक्षा अवधि 90 मिनट की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।

● लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही शारीरिक जांच/ माप परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

न्यूनतम शारीरिक मानदंड

● कद (पुरुष ) : 165 सेंटीमीटर। बिहार के अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी/एसटी वर्ग के लिए 160 सेंटीमाटर।

● कद (महिला) : सभी वर्ग के लिए 155 सेंटीमीटर।

● सीना (सिर्फ पुरुष) : 81 सेंटीमीटर। बिहार के एससी/ एसटी वर्ग के लिए 79 सेमी। (पांच सेमी का फुलाव हो)

● वजन (केवल महिलाओं के लिए) : 48 किलोग्राम।

आवेदन शुल्क

● 100 रुपये। भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

● केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट (https://csbc.bihar.gov.in) पर लॉगइन करें।

● होम पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से बिहार पुलिस टैब के अंतर्गत दिनांक 29-01-2026 के तहत दिए गए Advt. No. 01/2026: For Selection of Constables (General Duty Close Cadre) in Special Branch of Bihar Police (Advt. No. 01/2026) नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

● पिछले पेज पर वापस आएं और Important Notice: Apply Online for the Post of Constables (General Duty Close Cadre) in Special Branch of Bihar Police. (Advt. No. 01/2026) लिंक पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर बाईं ओर ‘Registration’ टैब पर क्लिक करें। अगले पेज पर पर दिए गए दिशा-निर्देशों को पढ़ें। फिर ‘डिक्लेरेशन’ बॉक्स में टिक मार्क करें।

● अब ‘proceed to registration & Making Payment’ बटन पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

● हेल्पलाइन नंबर : 9154109946

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 83 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें से 34 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं।

प्रश्न 2: आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन पूरा कर लें।

प्रश्न 3: आवेदन शुल्क कितना है और भुगतान कैसे करना होगा?
आवेदन शुल्क 100 रुपये है। इसका भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

प्रश्न 4: इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है।

प्रश्न 5: आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

प्रश्न 6: चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही आगे के चरण में शामिल हो सकेंगे।

प्रश्न 7: लिखित परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा?
लिखित परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। दोनों में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा और 90 मिनट की अवधि दी जाएगी। गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) होगी।

प्रश्न 8: शारीरिक मानदंड क्या हैं?
पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम कद 165 सेमी (कुछ आरक्षित वर्गों के लिए 160 सेमी) और महिलाओं के लिए 155 सेमी निर्धारित है। पुरुषों के लिए सीने का माप और महिलाओं के लिए न्यूनतम वजन भी तय किया गया है।

प्रश्न 9: क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, अन्य राज्यों के पुरुष एवं महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अनारक्षित श्रेणी में आवेदन करना होगा।

प्रश्न 10: अधिक जानकारी या सहायता के लिए कहाँ संपर्क करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 9154109946 पर संपर्क कर सकते हैं।

Flipp India संदेश

बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर सरकारी नौकरी पाने का यह एक सुनहरा अवसर है। 12वीं पास युवा, जो पुलिस विभाग में सेवा देने का सपना देखते हैं, उनके लिए यह भर्ती खास महत्व रखती है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और सरल है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर आवेदन कर देना चाहिए।

सही तैयारी, परीक्षा पैटर्न की समझ और शारीरिक मानदंडों पर ध्यान देकर इस अवसर को सफलता में बदला जा सकता है। यदि आप योग्य हैं और निर्धारित शर्तों को पूरा करते हैं, तो देर न करें—अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर करें और अपने सपनों की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाएं।

Also Read :- BPSCL असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2026: 15 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, वेतन और अंतिम तिथि

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *