Bihar Police Radio Constable Operator Recruitment 2026: केंद्रीय चयन पर्षद (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस रेडियो संगठन में कांस्टेबल (ऑपरेटर) के 993 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी प्रकार के आरक्षण का लाभ बिहार राज्य के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 है।
●आवेदन शुल्क : 100 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 31 मार्च 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://csbc.bihar.gov.in
●ई-मेल आईडी : csbchelpdesk@gmail.com
●हेल्पलाइन नंबर : 9154109946
कांस्टेबल (ऑपरेटर), पद : 993 (अनारक्षित-408)
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं गणित विषयों से 12वीं पास हो। एससी/ एसटी वर्ग को शैक्षिक अंकों में 5% की छूट होगी।
वेतनमान : 21,700 से 69,100 रुपये।
आयु सीमा
● न्यूनतम 18 अधिकतम 25 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2026 को आधार मानकर होगी।
● अधिकतम आयु सीमा में बिहार के बीसी/ ईबीसी वर्ग को दो वर्ष, महिलाओं को तीन वर्ष और एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
● लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
न्यूनतम शारीरिक मापदंड
● कद (पुरुष ) : 165 सेंटीमीटर। बिहार के अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी/एसटी वर्ग के लिए 160 सेंटीमाटर।
● कद (महिला) : सभी वर्ग के लिए 155 सेंटीमीटर।
● सीना (सिर्फ पुरुष) : 81 सेंटीमीटर। बिहार के एससी/ एसटी वर्ग के लिए 79 सेमी। (पांच सेमी का फुलाव हो)
● वजन (केवल महिलाओं के लिए) : 48 किलोग्राम।
● ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मापदंड महिला अभ्यर्थियों के समान होंगे।
शारीरिक दक्षता परीक्षा
● दौड़ : पुरुषों को 1.6 किमी की दौड़ अधिकतम छह मिनट में और महिलाओं को एक किमी की दौड़ छह मिनट में पूरी करनी होगी।
● ऊंची कूद : पुरुषों को न्यूनतम तीन फीट छह इंच और महिलाओं को न्यूनतम दो फीट छह इंच कूदना होगा।
● गोला फेंक : पुरुषों को 16 पाउंड का गोला न्यूनतम 15 फीट और महिलाओं को 12 पाउंड का गोला न्यूनतम आठ फीट फेंकना होगा।
आवेदन शुल्क
● 100 रुपये। भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
● केंद्रीय चयन पर्षद की वेबसाइट (https://csbc.bihar.gov.in) पर लॉगइन करें। होम पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से बिहार पुलिस टैब के अंतर्गत दिनांक 23-02-2026 के तहत दिए गए Advt. No. 02/2026: For Selection to the Post of Constable (Operator) in Bihar Police. (Advt. No. 02/2026 ) नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● पिछले पेज पर वापस आएं और Important Notice: Apply Online for the Post of Constable (Operator) in Bihar Police. (Advt. No. 02/2026) लिंक पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर बाईं ओर ‘Registration’ टैब पर क्लिक करें। अगले पेज पर पर दिए गए दिशा-निर्देशों को पढ़ें। फिर ‘डिक्लेरेशन’ बॉक्स में टिक मार्क करें।
● अब ‘proceed to registration & Making Payment’ बटन पर क्लिक करें।
● अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फार्म खुल जाएगा। यहां नाम, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर, ई-मेल, जन्मतिथि समेत अन्य मांगी गई जानकारी भरकर प्रोसीड बटन पर क्लिक करें।
● नए पेज पर घोषणा पत्र पर टिक लगाएं और कैप्चा भरकर मेक पेमेंट पर क्लिक करें। अब निर्देशानुसार शुल्क का भुगतान करें। आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
● पिछले पेज पर वापस आएं और ‘fill application form’ विकल्प पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन आईडी या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्जकर कैप्चा भरकर सब्मिट कर दें।
● नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विवरण भरें। अब फोटो, हस्ताक्षर एवं अन्य दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
● आवेदन जमा करने से पहले ‘प्रिव्यू’ टैब पर क्लिक कर आवेदन पत्र की जांच कर लें। ‘एडिट’ विकल्प पर जाकर सुधार कर लें। अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
1. बिहार पुलिस रेडियो कांस्टेबल (ऑपरेटर) भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 993 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें से 408 पद अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित हैं।
2. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
3. आवेदन शुल्क कितना है और भुगतान कैसे करना होगा?
सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई) से किया जा सकता है।
4. शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक जरूरी हैं, जबकि एससी/एसटी वर्ग को 5% की छूट दी गई है।
5. आयु सीमा क्या तय की गई है?
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
6. चयन प्रक्रिया किन चरणों में होगी?
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं।
7. शारीरिक मापदंड क्या हैं?
पुरुषों के लिए न्यूनतम कद 165 सेमी (आरक्षित वर्ग के लिए 160 सेमी) और महिलाओं के लिए 155 सेमी निर्धारित है। अन्य मापदंड जैसे सीना, वजन और दौड़ की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।
8. आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
अभ्यर्थी आवेदन और विस्तृत जानकारी के लिए केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट
👉 https://csbc.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
9. हेल्पलाइन या सहायता के लिए क्या व्यवस्था है?
किसी भी तकनीकी समस्या या जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 9154109946 पर संपर्क कर सकते हैं या ई-मेल के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
Flipp India संदेश
केंद्रीय चयन पर्षद (सीएसबीसी) द्वारा जारी की गई बिहार पुलिस रेडियो कांस्टेबल (ऑपरेटर) भर्ती 2026 उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो पुलिस विभाग में तकनीकी पद पर सेवा देना चाहते हैं। कुल 993 पदों के साथ यह भर्ती बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का मौका देती है।
यदि आपके पास विज्ञान विषयों के साथ 12वीं की योग्यता है और आप शारीरिक रूप से फिट हैं, तो यह अवसर आपके करियर को नई दिशा दे सकता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और सरल है, इसलिए सही जानकारी के साथ समय रहते आवेदन करना समझदारी होगी।
सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें, अपनी पात्रता सुनिश्चित करें और अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा कर दें। सही तैयारी और आत्मविश्वास के साथ आप इस भर्ती प्रक्रिया में सफलता हासिल कर सकते हैं।
Also Read :- MPPSC Assistant Registrar Recruitment 2026: 12 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 05 मार्च 2026



