BPSC Prosecution Officer Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अभियोजन अधिकारी के 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां राज्य के गृह विभाग (अभियोजन निदेशालय) के लिए की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
●आवेदन शुल्क : 100 रुपये। भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन करना होगा।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 मार्च 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://bpsc.bihar.gov.in/
●ई-मेल आईडी : bpscpat-bih@nic.in
अभियोजन अधिकारी, पद : 300 (अनारक्षित-129)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से एलएलबी की डिग्री हो।
वेतनमान : 53,100 से 1,67,800 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 21 और अधिकतम 37 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 को आधार मानकर होगी।
● अधिकतम आयु सीमा में बिहार के आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
● प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
परीक्षा का प्रारूप
● प्रारंभिक परीक्षा 350 अंकों की होगी, जिसमें दो प्रश्न पत्र होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
● प्रथम प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा, जिसमें सामान्य सामान्य अध्ययन से 100 प्रश्न होंगे।
● दूसरा प्रश्न पत्र 150 अंकों का होगा, जिसमें विधि विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
● दोनों प्रश्न पत्रों की परीक्षा अवधि दो-दो घंटे होगी।
● प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
● मुख्य परीक्षा 1050 अंकों की होगी। सभी प्रश्न वर्णनात्मक प्रकार के होंगे।
● सामान्य अध्ययन, हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा के प्रश्न पत्र 100-100 अंकों का होगा।
● भारतीय न्याय संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम प्रश्न पत्र 150-150 अंकों का होगा।
● भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं सिविल प्रक्रिया संहिता प्रश्न पत्र 150 अंकों का होगा।
● भारतीय संवैधानिक विधि और अन्य विधि प्रश्न पत्र 150-150 अंकों का होगा।
● सभी प्रश्न पत्रों की परीक्षा अवधि तीन-तीन घंटे होगी।
● लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार 100 अंकों का होगा।
आवेदन शुल्क
● 100 रुपये। भुगतान ऑफलाइन या डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ यूपीआई से ऑनलाइन करना होगा।
● आवेदन पत्र में आधार संख्या अंकित न होने पर बायोमेट्रिक शुल्क के रूप में 200 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
● बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://bpsc.bihar.gov.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर Advertisements पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से For the Post of Prosecution Officer under Home Department (Prosecution Directorate), Govt. of Bihar. नोटिफिकेशन के आगे Advertisement पर क्लिक करें।
● नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● पिछले पेज पर वापस आएं और ‘Online Application’ विकल्प पर क्लिक करें। नए पेज पर New Registration (One Time Registration) विकल्प पर क्लिक करें और दिए गए निर्देशों को पढ़कर नीचे ‘क्लोज’ पर क्लिक करें।
● नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां सबसे पहले ई-मेल आईडी दर्जकर ‘गेट ओटीपी’ पर क्लिक करें। अब ओटीपी दर्ज कर ई-मेल आईडी को वेरीफाई कर लें।
● अब मोबाइल नंबर दर्ज कर ‘गेट ओटीपी’ पर क्लिक करें। अब ओटीपी दर्जकर मोबाइल नंबर को वेरीफाई कर लें। इसके बाद पासवर्ड बना लें। अब मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरकर ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक करें।
● पिछले पेज पर वापस आएं और ईमेल/ मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर ‘लॉगइन’ पर क्लिक करें।
● नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। इसे भर लें। अब फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और संबंधित दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। निर्देशानुसार शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन-पत्र को सब्मिट कर दें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
1. बीपीएससी अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 के लिए कितने पद निकाले गए हैं?
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन अधिकारी के कुल 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें से 129 पद अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित हैं।
2. बीपीएससी अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 20 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।
3. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एलएलबी (LLB) की डिग्री होना अनिवार्य है।
4. बीपीएससी अभियोजन अधिकारी पद के लिए आयु सीमा क्या है?
इस पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, बिहार के आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
5. इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है। यदि आवेदन में आधार संख्या दर्ज नहीं की जाती है तो 200 रुपये अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क देना होगा।
6. बीपीएससी अभियोजन अधिकारी भर्ती में चयन कैसे होगा?
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में स्थान मिलेगा।
7. बीपीएससी अभियोजन अधिकारी पद का वेतन कितना है?
इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 53,100 रुपये से 1,67,800 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा, जो सरकारी सेवा के अनुसार आकर्षक माना जाता है।
8. बीपीएससी अभियोजन अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क जमा करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Flipp India संदेश
अगर आप कानून की पढ़ाई कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो बीपीएससी अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। कुल 300 पदों पर होने वाली यह भर्ती न सिर्फ एक स्थिर करियर का मौका देती है, बल्कि अच्छा वेतनमान और सरकारी सुविधाएं भी प्रदान करती है।
इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें। साथ ही अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेना बेहतर रहेगा। सही तैयारी और मेहनत के साथ इस भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है।
Also Read :- BTSC Dairy Field Officer Recruitment 2026: 68 पदों पर भर्ती, 13 मार्च तक करें आवेदन



