BSNL भर्ती 2026 सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के 120 पद, 50,500 तक सैलरी, 7 मार्च तक करें आवेदन

BSNL भर्ती 2026: सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के 120 पद, 50,500 तक सैलरी, 7 मार्च तक करें आवेदन

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह नियुक्तियां टेलीकॉम और फाइनेंस विभाग में की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 07 मार्च 2026 है।

सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी, कुल पद : 120

(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

टेलीकॉम स्ट्रीम, पद : 95

योग्यता : 60% अंकों के साथ कंप्यूटर साइंस/आईटी/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन/ इलेक्ट्रिकल/ इंस्ट्रुमेंटेशन में बीई/बीटेक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।

फाइनेंस स्ट्रीम, पद : 25

योग्यता : चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) हो।

वेतनमान : 24,900 से 50,500 रुपये देय होगा।

आयु सीमा : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 07 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

●अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

●कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

आवेदन शुल्क

●2500 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 1250 रुपये देय है।

●शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

●बीएसएनएल की वेबसाइट (bsnl.co.in/en) पर जाएं। होमपेज पर About Us में ‘Career’ पर क्लिक करें।

●अब भर्ती से संबंधित नोटफिकेशन Direct Recruitment of Senior Executive Trainee (Telecom & Finance) in BSNL from external candidates के आगे नीचे Click here for details पर क्लिक करें।

●नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

●अब पिछले पेज पर वापस आएं और Link for Registration के नीचे externalexam.bsnl.co.in/ पर क्लिक करें।

●खुलने वाले पेज पर Registration Link पर क्लिक करें। अब खुलने वाले पेज पर Apply now पर क्लिक करें। इसके बाद New Registration पर क्लिक करें।

●नये पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी Register now पर क्लिक करें।

●रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा। अब रजिस्ट्रेशन नंबर पासवर्ड और कैप्चा भरकर Login पर क्लिक करें।

●नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें। अब अपनी फोटोग्राफ और हस्ताक्षर और मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। निर्देशानुसार शुल्क का भुगतान करें।

●अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें। आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

1. बीएसएनएल सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 120 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें टेलीकॉम स्ट्रीम के 95 पद और फाइनेंस स्ट्रीम के 25 पद शामिल हैं।

2. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार 07 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

3. बीएसएनएल सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
टेलीकॉम स्ट्रीम के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रुमेंटेशन में बीई/बीटेक की डिग्री कम से कम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए।
वहीं फाइनेंस स्ट्रीम के लिए उम्मीदवार का सीए (CA) या सीएमए (CMA) होना अनिवार्य है।

4. बीएसएनएल भर्ती 2026 में आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 07 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

5. क्या आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलेगी?
हाँ, सरकारी नियमों के अनुसार एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

6. बीएसएनएल सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या है?
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

7. इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 1250 रुपये शुल्क देय है।

8. चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 24,900 रुपये से 50,500 रुपये प्रति माह के बीच वेतनमान दिया जाएगा।

Flipp India संदेश

अगर आप इंजीनियरिंग या फाइनेंस क्षेत्र में पढ़ाई कर चुके हैं और किसी प्रतिष्ठित सरकारी संस्था में करियर बनाना चाहते हैं, तो बीएसएनएल की यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। कुल 120 पदों पर होने वाली इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों को अच्छा वेतन और स्थिर सरकारी नौकरी का लाभ मिलेगा।

हालांकि आवेदन की अंतिम तिथि 07 मार्च 2026 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी योग्यता की जांच कर लें और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। सही तैयारी और समय पर आवेदन करने से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाया जा सकता है।

Also Read :- IHE Delhi University Recruitment 2026: 21 Non-Teaching पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *