BTSC Dairy Field Officer Recruitment 2026: 68 पदों पर भर्ती, 13 मार्च तक करें आवेदन

BTSC Dairy Field Officer Recruitment 2026: 68 पदों पर भर्ती, 13 मार्च तक करें आवेदन

BTSC Dairy Field Officer Recruitment 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने डेयरी फील्ड ऑफिसर/ डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के 68 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में होंगी। आरक्षण का लाभ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 13 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

डेयरी फील्ड ऑफिसर/ डेयरी टेक्निकल ऑफिसर,

पद : 68 (अनारक्षित-30)

योग्यता : डेयरी टेक्नोलॉजी में बीटेक/बीएससी की डिग्री हो।

वेतनमान : 35,400 से 1,12,400 रुपये।

आयु सीमा

●न्यूनतम 21 और अधिकतम 37 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 को आधार मानकर होगी।

●अधिकतम आयु सीमा में बिहार के ओबीसी/ ईबीसी वर्ग और महिलाओं तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

●लिखित प्रतियोगी परीक्षा और कार्यानुभव के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

●100 रुपये। भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

●बिहार तकनीकी सेवा आयोग की वेबसाइट (btsc.bihar. gov.in) पर जाएं और ‘Recruitments’ पर क्लिक करें।

●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन Advertisement for regular appointment to the post of Dairy Field Officer/Dairy Technical Officer के आगे Advertisement पर क्लिक करें।

●नये पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

●पिछले पेज पर वापस आएं। ‘एडवर्टाइजमेंट’ के सामने ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।

●अगले पेज पर Online Application सेक्शन में Candidate Registration पर क्लिक करें। नए पेज पर DAIRY FIELD OFFICER / DAIRY TECHNICAL OFFICER के आगे ‘अप्लाई’ पर क्लिक कर नीचे रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।

●अगले पेज पर आवेदन करने से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। यहां ‘आई एक्सेप्ट’ पर क्लिक करें।

●नये पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां अभ्यर्थी मांगी गई जानकारियां दर्ज कर नीचे ‘Validate & Preview’ पर क्लिक करें। अगले पेज पर दर्ज जानकारी जांच लें और नीचे घोषणा पत्र में टिक लगाकर सब्मिट कर दें।

●कंप्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दिखाई देगा। मोबाइल नंबर पर भी यह प्राप्त हो जाएगा।

●पिछले पेज पर आएं और Online Application सेक्शन के Fee Deposition/Reconciliation पर क्लिक करें। अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि दर्जकर क्लिक हियर टू प्रोसीड फॉर पेमेंट पर क्लिक कर शुल्क का भुगतान करें।

●अब Online Application सेक्शन के Submit Application Form पर क्लिक करें। नये पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्जकर प्रोसीड बटन पर क्लिक करें।

●नये पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारियां दर्ज करें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें। आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

प्रश्न 1: बिहार डेयरी फील्ड ऑफिसर / डेयरी टेक्निकल ऑफिसर भर्ती में कितने पद हैं?
उत्तर: इस भर्ती अभियान के तहत कुल 68 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से 30 पद अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं।

प्रश्न 2: इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उत्तर: उम्मीदवार के पास डेयरी टेक्नोलॉजी में बीटेक या बीएससी की डिग्री होना आवश्यक है। संबंधित डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।

प्रश्न 3: आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

प्रश्न 4: इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उत्तर: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट भी मिलेगी।

प्रश्न 5: चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उत्तर: उम्मीदवारों का चयन लिखित प्रतियोगी परीक्षा और कार्यानुभव के आधार पर किया जाएगा। इन दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी।

प्रश्न 6: आवेदन शुल्क कितना है और भुगतान कैसे किया जा सकता है?
उत्तर: आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। इसका भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

प्रश्न 7: आवेदन कहां और कैसे करना होगा?
उत्तर: उम्मीदवारों को बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहां दिए गए निर्देशों के अनुसार रजिस्ट्रेशन, शुल्क भुगतान और फॉर्म सबमिट करना होगा।

Flipp India संदेश

कुल मिलाकर, डेयरी टेक्नोलॉजी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा निकाली गई यह भर्ती न सिर्फ सरकारी नौकरी पाने का मौका देती है, बल्कि पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में काम करने का अनुभव भी प्रदान करती है।

यदि आपके पास आवश्यक योग्यता है, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेना बेहतर रहेगा, ताकि किसी तकनीकी समस्या या जल्दबाजी से बचा जा सके। सही जानकारी के साथ समय पर आवेदन करने से इस भर्ती में सफलता की संभावना भी बढ़ जाती है।

Also Read :- DSSSB Recruitment 2026: 911 पदों पर भर्ती, लीगल असिस्टेंट, JE, AE और ASO के लिए आवेदन शुरू

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *