HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने जूनियर एग्जिक्यूटिव, इंजीनियर, ऑफिसर, सीनियर ऑफिसर के कुल 681 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों का प्रोबेशन पीरियड एक वर्ष होगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 है।
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
●आवेदन शुल्क : 1180 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए निशुल्क।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 25 मार्च 2026
●कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) : 03 मई 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://www.hindustanpetroleum.com/
●ई-मेल आईडी : careers@hpcl.in
जूनियर एग्जिक्यूटिव, पद : 413
(विभाग के अनुसार रिक्तियां)
●असिस्टेंट पद : 10
योग्यता : न्यूनतम 65% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री हो।
●सिविल पद : 19
●मेकेनिकल पद : 207
●इलेक्ट्रिकल पद : 117
●केमिकल पद : 27
योग्यता (उपरोक्त चार पद) : न्यूनतम 65% अंकों के साथ संबंधित ब्रांच में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया हो।
●क्वालिटी कंट्रोल पद : 12
योग्यता : 65% अंकों के साथ केमिस्ट्री में बीएससी हो।
●एचआर पद : 05
योग्यता : 65% अंकों के साथ एचआर में बीबीए की डिग्री हो।
●फायर एंड सेफ्टी पद : 16
योग्यता : 65% अंकों के साथ बीएससी हो। फायर एंड सेफ्टी में डिप्लोमा हो। भारी वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस हो।
वेतनमान : 30,000 से 1,20,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 25 वर्ष से कम हो।
इंजीनियर, पद : 141
(ब्रांच के अनुसार रिक्तियां)
●मेकेनिकल पद : 72
●इलेक्ट्रिकल पद : 37
●सिविल पद : 17
●केमिकल पद : 15
योग्यता : न्यूनतम 65% अंकों के साथ संबंधित ब्रांच में बीई/बीटेक की डिग्री हो।
वेतनमान : 50,000 से 1,60,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 25 वर्ष से कम हो।
ऑफिसर, पद : 64
(विभाग के अनुसार रिक्तियां)
●फाइनेंस (सीए) पद : 30
●फाइनेंस (सीएमए) पद : 04
●फाइनेंस (एमबीए) पद : 04
●एचआर पद : 06
●आईएस पद : 20
योग्यता : पदानुसार 50% अंकों के साथ सीए/ सीएमए हो। 65% अंकों के साथ फाइनेंस/एचआर में एमबीए या एमसीए हो
वेतनमान : 50,000 से 1,60,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 27 वर्ष (आईएस के लिए 25 वर्ष) हो
सीनियर ऑफिसर, पद : 63
(विभाग के अनुसार रिक्तियां)
●सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन ऑपरेशंस एंड मेंटीनेंस, पद : 04
●सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट, पद : 06
●बेंजीन/ टोल्यूनि हैंडलिंग, पद : 03
योग्यता (उपरोक्त तीन पद) : 65% अंकों के साथ सिविल/ मेकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ इंस्ट्रूमेंटेशन/ केमिकल ब्रांच में बीई/ बीटेक की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।
आयु सीमा (उपरोक्त तीन पद) : अधिकतम 28 वर्ष हो।
●सेल्स (रिटेल/ल्यूब्स/डायरेक्ट सेल्स/एलपीजी), पद : 50
योग्यता : 65% अंकों के साथ मेकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ इंस्ट्रूमेंटेशन/ केमिकल/ सिविल ब्रांच में बीई/ बीटेक हो। एमबीए/ पीजीडीएम हो। संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का अनुभव हो।
आयु सीमा : अधिकतम 29 वर्ष से कम हो।
वेतनमान (उपरोक्त चार पद) : 60,000 से 1,80,000 रुपये
नोट : एससी/एसटी वर्ग को शैक्षिक अंकों में 10% की छूट होगी
आयु सीमा में छूट
● अधिकतम आयु में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट होगी। आयु की गणना 25 मार्च 2026 के आधार पर होगी।
चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।
आवेदन शुल्क
● 1180 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
● हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.hindustanpetroleum.com/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर Careers सेक्शन के अंदर Job Openings पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर Recruitment of Officer विज्ञापन पर क्लिक कर नीचे Detailed Advertisement पर क्लिक करें। नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।
● पिछले पेज पर वापस आएं और Click here to Apply पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
1. एचपीसीएल भर्ती 2026 में कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है?
इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर एग्जिक्यूटिव, इंजीनियर, ऑफिसर और सीनियर ऑफिसर सहित कुल 681 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
2. एचपीसीएल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।
3. इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, ओबीसी और अन्य उम्मीदवारों के लिए 1180 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।
4. एचपीसीएल भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कौशल परीक्षण और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
5. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) कब आयोजित की जाएगी?
इस भर्ती के लिए 03 मई 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करने की योजना है।
6. एचपीसीएल में चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
पद के अनुसार वेतनमान अलग-अलग है। इसमें लगभग 30,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा।
7. एचपीसीएल भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?
अधिकतर पदों के लिए अधिकतम आयु 25 से 29 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
8. एचपीसीएल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Careers सेक्शन में Job Openings के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Flipp India संदेश
अगर आप सरकारी क्षेत्र में एक अच्छी और स्थिर नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो एचपीसीएल भर्ती 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। इस भर्ती में विभिन्न तकनीकी और प्रबंधन पदों पर योग्य उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और बेहतर करियर ग्रोथ का मौका मिलेगा।
ऐसे में यदि आपकी योग्यता इन पदों के अनुसार है, तो बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी सभी शर्तों और योग्यताओं को ध्यान से पढ़ना जरूरी है, ताकि आगे किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
Also Read :- BPSC Prosecution Officer Recruitment 2026: 300 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन



