UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इनमें से 112 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ये नियुक्तियां यूपी के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय विभाग में की जाएंगी। सभी तरह के आरक्षण का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026 है।
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
●आवेदन शुल्क : सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये देय है।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 29 मार्च 2026
●शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि : 05 अप्रैल 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://upsssc.gov.in
●हेल्पलाइन नंबर : 0522-2724930
फार्मासिस्ट, कुल पद : 560 (अनारक्षित-224)
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से विज्ञान वर्ग में 12वीं पास हो। साथ ही फार्मेसी में डिप्लोमा किया हो।
●राज्य फार्मेसी परिषद, उत्तर प्रदेश में पंजीकृत हो।
●प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।
अधिमानी अर्हता
●प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की सेवा की हो। या
●राष्ट्रीय कैडेट कोर का ‘बी’ प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो।
वेतनमान : 29,200 रुपये से 92,300 रुपये।
आयु सीमा
● न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
● अधिकतम आयु सीमा में यूपी के आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
● शार्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
परीक्षा का प्रारूप
● लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
● प्रश्न पत्र तीन भागों में होगा। पहले भाग में विषयगत ज्ञान से 65 प्रश्न होंगे।
●दूसरे भाग में कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान से 15 प्रश्न होंगे।
● तीसरे एवं अंतिम भाग में उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी से 20 प्रश्न होंगे।
● परीक्षा की अवधि दो घंटा होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की कटौती होगी।
जरूरी निर्देश
● उत्तर प्रदेश के आरक्षित श्रेणी के सभी अभ्यर्थी आवेदन में अपनी श्रेणी अवश्य अंकित करें।
● एक से अधिक आरक्षित श्रेणी का दावा करने वाले अभ्यर्थियों को अधिक लाभकारी एक छूट ही दी जाएगी।
● उत्तर प्रदेश की महिला अभ्यर्थियों के मामले में पिता पक्ष से निर्गत जाति प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।
● जो अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के निवासी नहीं हैं, उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा।
● जो अभ्यर्थी केंद्र या राज्य सरकार की सेवा में सेवारत हैं, वे सेवायोजक से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लें।
● हाईस्कूल या समकक्ष उत्तीर्ण परीक्षा के प्रमाण-पत्र में अंकित जन्मतिथि ही मान्य होगी।
● एक से अधिक आवेदन करने की दशा में अंतिम सब्मिट किया गया आवेदन-पत्र ही स्वीकार होगा।
● उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए 02% आरक्षण अनुमन्य होगा।
आवेदन शुल्क
● सभी वर्गों के अभ्यर्थी के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये देय होगा।
● शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग/ यूपीआई के जरिए ऑनलाइन या एसबीआई के ई-चालान के माध्यम से करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
● उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://upsssc.gov.in//default.aspx) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Notice Board’ के सामने ‘View All’ पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2026, भेषजिक मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/02 का विज्ञापन पर क्लिक करें।
● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।
● होमपेज पर वापस आएं और Applicant Segment सेक्शन में ‘Candidate Registration’ पर क्लिक करें। नए पेज पर ‘Job Notification’ के नीचे यूजर इंस्ट्रक्शन पर क्लिक करें
● नए पेज पर ‘ऑनलाइन अप्लीकेशन फिलिंग इंस्ट्रक्शंस एंड प्रोसेस’ के नीचे ‘क्लिक हियर टू इंस्ट्रक्शन’ पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
1. यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 560 फार्मासिस्ट पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें से 112 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ये सभी पद उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में भरे जाएंगे।
2. यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 29 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क समायोजन और फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
3. इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
4. यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट पद के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार का विज्ञान वर्ग से 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही फार्मेसी में डिप्लोमा होना चाहिए और उत्तर प्रदेश राज्य फार्मेसी परिषद में पंजीकरण अनिवार्य है। साथ ही PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड भी जरूरी है।
5. यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 में आयु सीमा क्या है?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
6. यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार होगा।
7. यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा?
लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी।
8. यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट पद का वेतन कितना है?
चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक का वेतनमान प्रदान किया जाएगा, जो सरकारी नियमों के अनुसार होगा।
Flipp India संदेश
यूपीएसएसएससी द्वारा जारी की गई फार्मासिस्ट भर्ती 2026 स्वास्थ्य विभाग में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। कुल 560 पदों के साथ यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास महत्व रखती है जिनके पास फार्मेसी से संबंधित योग्यता और PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड है।
यदि आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं, तो समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दें। सही रणनीति और नियमित अभ्यास से इस प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।
Also Read :- HPCL Recruitment 2026: 681 पदों पर भर्ती, 30,000 से 1.80 लाख तक सैलरी, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया



